आगामी विधानसभा लोकसभा चुनावी रण क्षेत्र पर उतरेगी भारतीय सुभाष सेना पार्टी..*

*आगामी विधानसभा लोकसभा चुनावी रण क्षेत्र पर उतरेगी भारतीय सुभाष सेना पार्टी..*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी / जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय सुभाष सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आज मीडिया से रूबरू होकर कहां है कि मेरी पार्टी आगामी चुनाव विधानसभा एवं लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश के सभी जिलों एवं क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी प्रत्याशियों को चुनावी रण क्षेत्र में उतारेंगे। इनके पार्टी का प्रमुख लक्ष्य किसानों के लिए कृषि उद्योग का दर्जा दिलाना, समूचे भारत को नशा मुक्त यानी नशे पर पूर्णता प्रतिबंध, पशुपालन गौशालाओं को उद्योग का दर्जा दिलाना, गांव का औद्योगिक करण विकासशील एवं स्मार्ट गांव बनाना, ग्राम स्तर पर नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराना, इनकी पार्टी का प्रथम लक्ष्य है। इन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से गांव जिले एवं प्रदेश स्तर पर सभी लोगों से विनम्रता पूर्वक सहयोग की अपेक्षा की गई है।




