सेवा कार्यों के संबंध में भारत स्काउट गाइड का शिष्ट मंडल मिला पुलिस अधीक्षक से

सेवा कार्यों के संबंध में भारत स्काउट गाइड का शिष्ट मंडल मिला पुलिस अधीक्षक से
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारत स्काउट गाइड का शिष्ट मंडल पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा से मिलकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सेवा के कार्यों में भारत स्काउट गाइड की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा, साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
भारत स्काउट गाइड के शिष्य मंडल में भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला आयुक्त गाइड डॉ श्वेता सिंह, सचिव हरिशंकर पाण्डेय और स्काउट आदेश पटेल, अमन गुप्ता, गाइड वर्षा सिह चौहान, साक्षी वर्मा सामिल रहे। विषय प्रतिवेदन रखते हुए भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ मिश्रा ने कहा कि वार्षिक कैलेंडर के अनुसार भारत स्काउट गाइड के स्काउटर और गाइडर सेवा के कार्य में शामिल होते हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा इस प्रकार के किसी भी अभियान में भारत स्काउट गाइड के दल को अभियान का हिस्सा बनाया जा सकता है। जिससे छात्र एवं छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा और राष्ट्र के प्रति उनकी सहभागिता बढ़ेगी।




