खेलब्रेकिंग न्यूज़

एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होगा, 17 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल, जानें शेड्यूल

ar 728 ad
AR News Live

Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप के शेड्यूल का एलान हो गया है. एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होगा. फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 2 सितंबर को देखने को मिलेगी.

 

एशिया कप का आगाज पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा. यह मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत के अभियान का आगाज 2 सितंबर से होगा. भारत अपने पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान से भिड़ेगा. हालांकि दोनों देशों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा.

 

एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल

 

30 अगस्त – पाकिस्तान बनाम नेपाल – मुल्तान

31 अगस्त – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – कैंडी

2 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान – कैंडी

3 सितंबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – लाहौर

4 सितम्बर – भारत बनाम नेपाल – कैंडी

5 सितंबर – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – लाहौर

 

सुपर-4 (सभी टीमें खेलेगी तीन मैच)

 

6 सितंबर – ए1 बनाम बी2 – लाहौर

9 सितंबर – बी1 बनाम बी2 – कोलंबो

10 सितंबर – ए1 बनाम ए2 – कोलंबो

12 सितंबर – ए2 बनाम बी1 – कोलंबो

14 सितंबर – ए1 बनाम बी1 – कोलंबो

15 सितंबर – ए2 बनाम बी2 – कोलंबो

 

  • फाइनल

 

17 सितंबर – फाइनल – कोलंबो

 

मेजबानी को लेकर हुआ विवाद

 

एशिया कप की मेजबानी को लेकर काफी विवाद देखने को मिला है. इस साल एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास था. लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था. इसके बाद एशिया कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे. हालांकि बाद में बीच का रास्ता निकाल गया.

 

एशिया कप अब हाईब्रिड मॉडल के हिसाब से खेला जा रहा है. हालांकि पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मॉडल को मानने से इंकार कर रहा था. लेकिन मेजबानी गंवाते देखकर पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल को मानने के लिए तैयार हो गया. इस मॉडल के तहत चार मैचों का आयोजन पाकिस्तान में होगा, जबकि बाकी मैचों का आयोजन श्रींलाक में होगा. पाकिस्तान में ग्रुप स्टेज के तीन और सुपर 4 स्टेज का एक मुकाबला खेला जाना है.

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button