दिल्ली ncrब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली AIIMS के नए ओपीडी ब्लॉक में हुई अमृत फार्मेसी स्टोर की शुरुआत, सस्ती दवाओं के साथ इम्प्लांट भी मिलेंगे

ar 728 ad
AR News Live

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देश के सबसे प्रतिष्ठित और व्यस्ततम अस्पतालों में से एक है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हर दिन यहां हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. एम्स प्रशासन भी मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा देने के लिए प्रयासरत रहता है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हाल ही में एम्स में नए ओपीडी ब्लॉक की शुरुआत की गई थी. अब एक और कदम आगे बढ़ते हुए आज से एम्स में मरीजों की सुविधा के लिए अमृत फार्मेसी स्टोर की भी शुरुआत की गई है.

 

फार्मेसी में सस्ती दवाओं के साथ मिलेंगे ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट भी

इस अमृत फार्मेसी में मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही हड्डियों की बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले आर्थोपेडिक इंप्लांट भी यहां सस्ती दर पर उपलब्ध होंगे. इससे एम्स में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. यह एम्स का दूसरा अमृत फार्मेसी स्टोर होगा.

 

पहले स्टोर में नहीं मिलते थे ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट 

बता दें कि एम्स के पुराने ओपीडी ब्लाक और जेनेरिक मेडिसिन केंद्र के पास अमृत फार्मेसी का एक स्टोर पहले से मौजूद है. इस स्टोर से दवाएं और कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की दवाएं 60 से 90 प्रतिशत सस्ती कीमत पर उपलब्ध होती हैं. इसके अलावा कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट भी इस फार्मेसी से सस्ते दर पर उपलब्ध होती हैं, लेकिन हड्डियों की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट, कृत्रिम कूल्हा व कृत्रिम घुटना इस अमृत स्टोर में नहीं मिलते थे.

 

एम्स प्रशासन ने दिया था ऑर्थोपेडिक इम्पलांट उपलब्ध कराने का निर्देश

मरीजों को सस्ती दर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराने के लिए एम्स का भी किसी कंपनी से कोई समझौता नहीं था. इस वजह से मरीजों को अपनी जरूरत के अनुसार बाहर से महंगे इंप्लांट खरीदने पड़ते थे जिसे देखते हुए 29 अक्टूबर को एम्स प्रशासन ने आदेश जारी कर अमृत फार्मेसी के स्टोर से आर्थोपेडिक इंप्लांट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे. इसके लिए अमृत फार्मेसी स्टोर की संचालक एजेंसी एचएलएल लाइफ केयर (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के साथ समझौता करने का चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया गया था, जिससे मरीजों को सस्ती दर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराया जा सके.

 

अब बाहर से महंगी दर पर इंप्लांट खरीदने की जरूरत नहीं

एम्स प्रशासन के अनुसार नए ओपीडी ब्लाक के इस अमृत फार्मेसी में आर्थोपेडिक इंप्लांट भी उपलब्ध रहेंगे. अब मरीजों को बाहर से महंगी दर पर इंप्लांट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें सस्ते दर पर इंप्लांट मिल सकेंगे.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button