ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी को झुकाने की हो रही साजिश- अमर सिंह..* 

ar 728 ad
AR News Live

*राहुल गांधी को झुकाने की हो रही साजिश- अमर सिंह..*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। चिकित्सा प्रकोष्ठ महामंत्री अमर सिंह बघेल के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश केंद्र सरकार के बर्बरतापूर्ण नीतियों और लोकतंत्र को समाप्त करने के मंशा के विरोध में किया गया। चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेहुंटा नरसिंह भगवान मन्दिर में कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। सत्याग्रह सभा का संचालन अमर सिंह बघेल ने किया।

 

सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस चिक्तिसा प्रकोस्ट के महामंत्री अमर सिंह ने कहा कि सत्याग्रह से बड़ी कोई लड़ाई नहीं हो सकती है। देश के वर्तमान दौर में तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह की जरूरत है इससे ही अहंकार से ग्रस्त केंद्र सरकार और उसके मुखिया नरेंद्र मोदी को जन भावनाओं की कद्र समझ आएगी।

 

उन्होंने नरेंद्र मोदी के पूंजीवादी आर्थिक व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री अडानी के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा संसद में लगातार देश के हित में उठाये जा रहे सवालों से घबड़ा कर प्रधानमंत्री ने द्वेषपूर्ण नीति के तहत साजिश करके यह कदम उठाया। जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है। राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई यह बता रहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर केंद्र सरकार और भाजपा उतारू है।

 

श्री सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान दौर में केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षीयों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

 

वहीं सत्याग्रह सभा को सम्बोधित करते हुए महामंत्री अमर सिंह बघेल ने कहा कि देश के जमापूंजी को अडानी के लिए लुटाने वाले देश के प्रधानमंत्री ने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची ताकि उनके तीखे सवालों से सदन में बच जाएं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है और देश में लोकतंत्र की पुनः स्थापना तक संघर्ष करती रहेगी।

 

राहुल सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस की यह लड़ाई नहीं है बल्कि इस देश में लोकतंत्र के ढाँचे को बर्बाद करने पर उतारू केंद्र सरकार के खिलाफ है। कांग्रेसजन गांधी के बताएं सत्याग्रह पर बैठी है।यह लड़ाई लोकतंत्र के मूल्यों को स्थापित करने की लड़ाई है।

 

अमर सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के अलावे राज्य के अन्य जिले में भी गांधी मूर्ति के पास जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह का आयोजन किया है।

 

सत्याग्रह में सामिल युवा में जगत बहादुर सिंह उपसरपंच ग्राम पंचायत बरौ रोहित कुमार सिंह, ध्रुव कुमार सिंह,कुबेर सिंह, बबलू सिंह,सुजीत मिश्रा,मनोज त्रिपाठी,रितेश सिंह ,कीर्तिदेव सिंह, के के सिंह, प्रमोद साहू, बीरेश बैश, राकेश साकेत,जगदीश कोल, ज्ञानेन्द्र ,अतुल ,सोनू ,राहुल ,मुनेश इत्यादि लोग उपस्थिति रहे ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button