विंध्य प्रदेश

रीवा में भीषण सड़क हादसा: शहडोल जा रही बस और सफारी में जोरदार टक्कर, तीन घायल

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। शहडोल जा रही यात्री बस की सफारी गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा भैसरहा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब सफारी गाड़ी पेट्रोल भरवाने के बाद बाहर निकल रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आई सफारी से सीधी टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सफारी गाड़ी भी बुरी तरह पिचक गई.

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में सफारी चालक रमेश जायसवाल को सिर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा, बस की आगे की सीट पर बैठे महेंद्र तिवारी और हरेंद्र कुशवाहा को भी गंभीर चोटें आई हैं. अन्य यात्रियों को मामूली खरोचें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई.

 

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

 

घटना की सूचना मिलते ही पिपराव पुलिस चौकी प्रभारी एसआई शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रामपुर नैकिन अस्पताल भिजवाया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सफारी गाड़ी बिना नंबर प्लेट की क्यों थी और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है.

 

स्थानीय लोग सहमे, यातायात प्रभावित

 

इस दुर्घटना के बाद रीवा-शहडोल मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और यातायात को सुचारू करने में पुलिस की सहायता की. हादसे को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button