विंध्य प्रदेश

लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाही , 20 हजार की रिश्वत लेते दो साहब हुये गिरफ्तार …

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। भ्रष्टाचार के प्रकरणों में लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही इन दिनों धडा़धड़ जारी है , आज तरुण शुक्ला पिता श्री निर्भय प्रसाद शुक्ला उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम हकरिया पोस्ट सोनवर्षा थाना एवं तहसील नईगाढ़ी जिला मऊगंज मध्य प्रदेश एवं सरपंच ग्राम पंचायत हकरिया की शिकायत पर आरोपी भोला प्रसाद पटेल उपयंत्री ग्राम पंचायत हकरिया जनपद पंचायत नईगाढ़ी जिला मऊगंज तथा टीकम प्रसाद पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत हकरिया जनपद पंचायत नई गाड़ी जिला मऊगंज को ट्रेप रिश्वत राशि 20,000 रुपये लेते लोकायुक्त रीवा ने तहसील कार्यालय के सामने नईगढ़ी से धर दबोचा है ।

 

बतादें कि आरोपीगण टीकम प्रसाद पांडे सचिव एवं भोला प्रसाद पटेल उप यंत्री द्वारा सरपंच

तरुण शुक्ला से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की सीसी जारी करने के एवज में ₹20000 रिश्वत की मांग की गई, जिसका सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा कराया गया , शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से ₹20,000 रुपए मांग किया जाना पाए जाने पर आज दिनांक 29. 11.2024 को श्री परिहार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपीगण को शिकायतकर्ता से ₹ 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है ।

ट्रेपकर्ता अधिकारी जिया उल हक निरीक्षक ट्रेप दल के सदस्य प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक , निरीक्षक जिया उल हक सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही को अंजाम दिया ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button