ब्रेकिंग न्यूज़

भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय की सचिव ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा*

ar 728 ad
AR News Live

*भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय की सचिव ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा*

 

हर घर तक नल से जल की पहुंच सुनिश्चित हो – श्रीमती श्रीवास्तव

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय की सचिव गरिमा श्रीवास्तव द्वारा जल शक्ति अभियान कैच द रेन की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। श्रीमती श्रीवास्तव 23 से 25 अक्टूबर 2024 तक जिले के प्रवास के दौरान जल संरक्षण तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में किए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही वह हितग्राहियों के साथ संवाद भी करेंगी।

 

सचिव श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तक नल से जल की पहुंच सुनिश्चित करना भारत सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। यह जल शक्ति से नारी शक्ति की अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है। घर -घर तक नल से जल पहुंचने से महिलाओं के समय और ऊर्जा की बचत होगी। महिलाएं अपनी ऊर्जा अन्य आर्थिक गतिविधियों में लगा पाएंगी जिससे वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनेगी।

 

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान में स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी कार्य किया जा रहे हैं उसकी ऑनलाइन फीडिंग अनिवार्य रूप से करे जिससे कि जिले की रैंकिंग देखी जा सके। जल शक्ति अभियान में सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। विभाग प्रमुख आपसी समन्वय रखें जिससे शासन की मंशानुसार कार्य किया जा सके।

 

जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों के विषय में चर्चा करते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण तथा पानी के अपव्यय को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्षा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा अधिक से अधिक मात्रा में वर्षा के जल के रोकने के प्रयास किए जाएं।

 

कलेक्टर श्री सोमवंशी द्वारा सभी विभागों को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने जिले में पुष्कर धरोहर योजना तथा अमृत सरोवर योजना अंतर्गत जिले में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल जल प्रदाय योजना तथा समूह जल प्रदाय योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिले मे जल शक्ति से नारी शक्ति की ओर कार्य किया जा रहा है। अशोक शुक्ल परियोजना अधिकारी मनरेगा द्वारा जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button