ब्रेकिंग न्यूज़
*जिले में सम्पदा 2.0 से दस्तावेजों का पंजीयन प्रारंभ*

*जिले में सम्पदा 2.0 से दस्तावेजों का पंजीयन प्रारंभ*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिले में सम्पदा 2.0 से दस्तावेजों के पंजीयन किए जा रहे हैं। 22 अक्टूबर को सेवा प्रदाता अंजली शुक्ला व सुनीता गुप्ता द्वारा उपपंजीयक प्रकाश नारायण त्रिपाठी से दस्तावेजों का पंजीयन नए पोर्टल द्वारा करवाया गया रजिस्ट्री में क्रेता राकेश कुमार शुक्ला को उनके हस्ताक्षर करने के 05 मिनट उपरांत मोबाइल नम्बर व ई-मेल के माध्यम से रजिस्ट्री की डिजिटल प्रति प्राप्त हो गई।
जिला पंजीयक अभिषेक सिंह बघेल ने बताया कि सम्पदा 2.0 से सम्पति के पंजीयन अत्यंत सहज व सरल होने के साथ पंजीकृत दस्तावेज के आधार हस्ताक्षरित होने से सुरक्षित है। पक्षकारों का आधार आधारित ई-केवाईसी द्वारा पहचान स्थापित की जाती है तथा संपति की पहचान मूल विभागों की यूनिक आईडी के माध्यम से की जाती है।




