ब्रेकिंग न्यूज़

आईटीआई के छात्र पुरुषोत्तम ने किया जिले में टॉप 

ar 728 ad
AR News Live

आईटीआई के छात्र पुरुषोत्तम ने किया जिले में टॉप

 

सीधी। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट सीधी द्वारा संचालित आई.टी.आई. के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्र पुरुषोत्तम द्विवेदी पिता महेश प्रसाद द्विवेदी ने आई.टी.आई.के द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में 89.8 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र पुरुषोत्तम द्विवेदी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, समस्त प्रशिक्षण अधिकारी एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड प्रशिक्षण अधिकारी रवि सोनी एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य नारायण प्रसाद कुशवाहा को दिया है। पुरुषोत्तम द्विवेदी ने अपनी कामयाबी पर अल्ट्राटेक प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि छात्र पुरुषोत्तम द्विवेदी के पिता कृषक हैं, सीमित संसाधनों के बीच लगन एवं निष्ठा से पढ़ाई करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। पुरुषोत्तम द्विवेदी की इस उपलब्धि पर अल्ट्राटेक आईटीआई विद्यालय प्रबंधन एवं उनके परिचितों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई प्रेषित की है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button