ब्रेकिंग न्यूज़

सक्रिय सदस्यता को उत्सव के रूप में मनाए — वीरेंद्र गोयल  हर बूथ पर कम से कम पांच बनेंगे सक्रिय सदस्य — देव कुमार 

ar 728 ad
AR News Live

सक्रिय सदस्यता को उत्सव के रूप में मनाए — वीरेंद्र गोयल

हर बूथ पर कम से कम पांच बनेंगे सक्रिय सदस्य — देव कुमार

भाजपा की सक्रिय सदस्य कार्यशाला संपन्न

 

सीधी,  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत सक्रिय सदस्य कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

सक्रिय सदस्य कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सिंगरौली जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वीरेंद्र गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन पर्व के अंतर्गत चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में को उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह उत्सव लगभग 6 वर्षों में प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता है। जहां पर नेटवर्क नहीं था या जिन लोगों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं थी ऐसे लोगों के लिए पार्टी ऑफलाइन सदस्यता भी कर रही है। ऐसे सभी ऑफलाइन बने हुए सदस्यों को सरल पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीडिंग करनी है।

श्री गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता जो अपने रेफरल कोड से सौ सामान्य सदस्य बनाए हैं वही लोग सक्रिय सदस्य बनने की अहर्ता रखते हैं। इसलिए ऐसे प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिन्हें आगे पार्टी की बड़ी जिम्मेवारियां लेकर कार्य करना है उन्हें अनिवार्य रूप से सौ प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनाना चाहिए। कल से सामान्य सदस्यता अभियान समाप्त हो जाएगा। इस दौरान जिले में शानदार सदस्यता करने के लिए श्री गोयल ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान सहित सभी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिले का प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अथक परिश्रम करते हुए सीधी जिले को प्रदेश के टॉप 20 में शामिल किया है। अभी तक हमने जिले में 220000 से अधिक डिजिटल रूप से सदस्य बनाए हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी को अपने अपने मंडल में काम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाने हैं वहीं दूसरी ओर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कम से कम पांच सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से बनने चाहिए। कल तक का हमारे पास समय है। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष इस बात की योजना रचना करे क्योंकि सक्रिय सदस्य ही पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर सकेंगे।

कार्यशाला का संचालन जिले के सदस्यता प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने किया और स्वागत भाषण जिला महामंत्री अशोक पटेल एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान ,प्रमोद द्विवेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, विश्व बंधु धर द्विवेदी, रामप्रसाद वैश्य, सुधीर शुक्ला, मोतीलाल पटेल, जिला मंत्री लोकेश सिंह, अखिलेश पांडे, सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, अजीत पांडे, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, राकेश रतन सिंह, चंद्रपाल सिंह उइके, पुनीत नारायण शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, संतोष पांडे, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला ,रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, सूर्य प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, शिवदान साकेत, जितेंद्र तिवारी, बाबूलाल कुशवाहा सहित अनेक सक्रिय सदस्यता टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button