ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश स्कूल के 9 खिलाडियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल हमेशा रहेगा प्रयासरत : एम.पी शर्मा

ar 728 ad
AR News Live

गणेश स्कूल के 9 खिलाडियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल हमेशा रहेगा प्रयासरत : एम.पी शर्मा

 

सीधी। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के 9 विद्यार्थियों का विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिसमें 3 छात्र एवं 6 छात्राएं शामिल हैं। उक्त चयनितों ने 68 वीं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत यह मुकाम हासिल कर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया, इससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि राज्य स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ियों में बास्केटबॉल अंडर 19 में दीपाली सोनी एवं माही सिंह, कराटे अंडर 17 में उन्नति उपाध्याय, शिवानी वर्मा, आंचल जायसवाल व श्लोक तिवारी, बैडमिंटन अंडर 17 में नियति लोधी व आयांश कटारिया, फुटबॉल अंडर 14 में सौरभ टांडिया शामिल है। शनिवार को ये सभी आगामी 14 से 18 अक्टूबर के मध्य होने वाली राज्य प्रतियोगिता के अंतर्गत बास्केटबॉल-सतना, कराटे-ग्वालियर, बैडमिंटन- नर्मदापुरम तथा फुटबॉल-खंडवा जिले के लिए रवाना हुए।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन एमपी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को अपना शुभाशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहेगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एचएम माएमा सिमन्स तथा खेल प्रशिक्षकों में तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष कुमार शुक्ल, माखनलाल मिश्र, प्रियंका सिंह, अंकुर मिश्र और विश्वास पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों ने चयनितों को बधाई और आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button