ब्रेकिंग न्यूज़

बालिकाओं एवं बालकों को जागरूक करने हेतु सीधी पुलिस चला रहीं वृहद जागरूकता अभियान

ar 728 ad
AR News Live

बालिकाओं एवं बालकों को जागरूक करने हेतु सीधी पुलिस चला रहीं वृहद जागरूकता अभियान

 

*विद्यालयों में जाकर पुलिस शिक्षक बन कर दे रही बच्चों को “गुड टच- बेड टच“ की जानकारी*

 

*मुख्य स्थानो पर फ्लैक्स पोस्टर लगाकर उसके माध्यम से बच्चों को गुड टच-बेड टच के बारे में दी जा रही जानकारी*

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में सीधी पुलिस द्वारा बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके विरूद्ध होने अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वृहद जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें समस्त थाना/चौकी की पुलिस टीम स्कूल/छात्रावास में जाकर विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी जा रही हैं।

 

पुलिस विभाग द्वारा नाबालिगों बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति बच्चों में जागरुकता लाने के लिए विशेष पहल करते हुए “आपरेशन एहसास“ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आज दिनाकं 01.10.2024 को जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्कूलों, आंगनबाड़ियों, छात्रावासों में पुलिस टीम द्वारा जाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही मुख्य सार्वजनिक चौराहो/स्थानो पर लगाने हेतु बैनर, पोस्टर तैयार किये गये है जिनके माध्यम से बच्चों को गुड टच-वैड टच के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। ऑपरेशन एहसास का मूल उद्देश्य बालक एवं बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों को नियंत्रित करने के साथ-साथ बच्चों पर घटित अपराधों के प्रति उन्हें सजग और जागरूक करना है। साथ-साथ सीधी पुलिस द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों को अपने कर्मचारियों यथा ड्राइवर, कंडक्टर, भृत्य, सफाई मित्र, गार्ड आदि का चरित्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button