विंध्य प्रदेश

नक्शा तरमीम के कार्यों में लाए प्रगति लाये :-कलेक्टर

ar 728 ad
AR News Live

ग्राम पंचायतों के सचिव रोजगार सहायक एवं हल्का पटवारी लंबित ई केवाईसी को घर घर जा कर लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा उपस्थिति अधिकारियों को दिया गया । कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित ई केवाईसी को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु ग्राम पंचायत वार लक्ष्य निर्धारित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि पटवारी के साथ अनिवार्य रूप से सचिव एवं रोजगार सहायक ई केवाईसी के लक्ष्य को पूर्ण करवाए। कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को नक्शा तरमीम के कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश देते हुए कहा की प्रति दिवस अपनी स्तर सें कार्यों की समीक्षा पर किया जन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वतंत्र दिवस त्योहार को पूर्ण गिरिमामय मनाने हेतु जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर सभी ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में निर्धारीत समय अनुसार ध्वजा रोहण एवं गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्देश दिए साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिन अधिकारियों को पूर्व में जिमेदारियां सौपी गई है उसे समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिए । कलेक्टर ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनों का पत्र हितग्राहियो को सतप्रतिशत लाभ देने तथा स्वरोजगार योजना को बढ़ावा दिये जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियो को दिये। । बैठक के दौरान सी एम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकारण के प्रगति की समीक्षा विभाग वार करने के पश्चात निर्देश दिए की जो विभाग सी श्रेणी में है तीन दिवस के अंदर बी श्रेणी में आना सुनिश्चित करें तथा जो बी श्रेणी में है दो दिवस के अंदर ए. श्रेणी में स्थान बनाए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों पर पत्रो पर कार्यवाही करने का निर्देश दिए । पीएम जान मन योजना अंतर्गत चयनित आदर्श ग्रामों के विकास की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए की जिन हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बना है अभियान चलाकर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करे। आवश्यकता होने पर इस अभियान से आशा कार्यकर्ताओं को भी जोड़े ताकि हितग्राहियो का सुगमता से आयुषमान कार्ड बनाया जा सकै। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेनगुप्ता , संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, एसडीएम सिंगरौली सृजन वर्मा, राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी के शर्मा , तहसीलदर रमेश कोल , प्रीति सिकरवार , सीएमएचओं एन. के जैन , अधीक्षण यंत्री विद्युत आर पी मिश्रा , जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर साथ अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button