ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना ऐतिहासिक घटना — देव कुमार  लोकसभा में मिली प्रचंड जीत का श्रेय पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को — कुंवर सिंह 

ar 728 ad
AR News Live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना ऐतिहासिक घटना — देव कुमार

लोकसभा में मिली प्रचंड जीत का श्रेय पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को — कुंवर सिंह

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। धौंहनी विधानसभा के विभिन्न मंडलों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना यह एक ऐतिहासिक घटना है। मध्य प्रदेश की जनता ने 29 में 29 सीटे जीताकर अजेय रिकॉर्ड बनाया है। जिसे भविष्य में कोई तोड़ नहीं सकता है। इन सभी पुनीत कार्यों के लिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन करते हुए धन्यवाद व्यापित किया।

मंडल पदाधिकारी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि मंगल कार्य समिति में परित विभिन्न प्रस्ताव एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा, शक्ति केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से करें। पारित प्रस्ताव का वाचन भी करें। हर घर तक प्रस्तावों की जानकारी पहुंचाना प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पश्चात हुए लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत कई महीनो में ऐतिहासिक है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाएं के साथ-साथ हमारे सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का सम्मान मेरा सम्मान है। हर कार्यकर्ता का विकास हो, उन्नति हो, यह मेरी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। शक्ति केंद्र और पोलिंग बूथ की समितियां सशक्त और समृद्धशालियों इसके लिए मै परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए क्षेत्र की जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित हू। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिले के 15 मंडलों में बृहद मंडल कार्य समिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हो रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभिन्न मंडलों की कार्य समिति में मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह, प्रवीण तिवारी, कृष्ण लाल पयाशी, ईश्वर दिन सिंह, जिला महामंत्री विनोद साकेत अखिलेश पांडे जवाहरलाल यादव सुरेश गुप्ता रामदयाल गुप्ता राजेंद्र उरमालिया चंद्रबली सिंह गणेश यादव संत कुमार वैद्य राजकुमार यादव महेंद्र बैग बच्चन सिंह चंद्रभान सिंह तिलकधारी यादव संतोष जायसवाल सहित मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button