विवादों से घिरे मनगवां थाना प्रभारी गोकुलानन्द पांडेय को तत्काल प्रभाव से पीएचक्यू भोपाल के लिए अटैच किया गया विभागीय जांच भी बैठाई गई..*

*विवादों से घिरे मनगवां थाना प्रभारी गोकुलानन्द पांडेय को तत्काल प्रभाव से पीएचक्यू भोपाल के लिए अटैच किया गया विभागीय जांच भी बैठाई गई..*
अमर रिपब्लिक, रीवा। विवादों के घेरे में फंसे मनगवां थाना प्रभारी गोकुलानन्द पांडेय को तत्काल प्रभाव से पीएचक्यू भोपाल के लिए अटैच किया गया साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच भी किए जाने के आदेश जारी किया गया है रीवा एसपी के विवेक सिंह ने तत्काल प्रभाव से मनगवां थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय को रिलीव भी कर दिया है बताया जाता है कि मनगवां थाना में पदस्थ निरीक्षक गोकुलानंद पांडेय की पदस्थापना के बाद यहां पर अपराधों का बोलवाला हो गया था महज ३ महीने के कार्यकाल में गोली चालन लूट चोरी रहजनी एवं अपराधियों को संरक्षण देने के कई मामले सामने आए थे उक्त निरीक्षक के खिलाफ मीडिया में कई बार प्रभावशाली खबर भी जारी की गई थी जिसमें मीडिया के माध्यम से उनके क्रियाकलापों को खुलासा किया गया था वही समय-समय में थाना प्रभारी के मनमानी एवं बढ़ते अपराधों को लेकर खबर चलाई जा रही थी इस खबर के असर के बाद डीजीपी ने पूरे घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से भोपाल पीएचक्यू अटैच किया है इस खबर के बाद जिलेभर में पुलिस महकमे में हड़का मच गया है…?




