ब्रेकिंग न्यूज़

जनसुनवाई में 256 आवेदन प्राप्त

ar 728 ad
AR News Live

जनसुनवाई में 256 आवेदन प्राप्त

 

समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री सोमवंशी

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l जनसुनवाई में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 256 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि शून्य शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही के सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करें। जिन हितग्राहियों के बीपीएल के अभाव के कारण पेंशन प्रकरण निरस्त किए गए थे, उनका पुनरावलोकन कर उसको तत्काल निराकरण करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। एसडीएम तथा तहसीलदार सीमांकन के आवेदनों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में प्रत्येक समस्या की गम्भीरता को देखते हुये उसके निराकरण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाती है। जिला अधिकारी प्रतिदिन आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

 

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button