ब्रेकिंग न्यूज़

*डाक्टरों की कमी से सीधी जिला चिकित्सा सुविधा से वंचित* *खाली पदों को तत्काल भरे सरकार*

ar 728 ad
AR News Live

*डाक्टरों की कमी से सीधी जिला चिकित्सा सुविधा से वंचित*

*खाली पदों को तत्काल भरे सरकार*

*-अजयसिंह*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजयसिंह ने सीधी जिले और उनके विधानसभा क्षेत्र चुरहट में डाक्टरों की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यहाँ तत्काल डाक्टरों को पदस्थ करने की मांग की है|

अजयसिंह ने कहा कि रामपुर नैकिन एवं चुरहट तहसील क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों के सत्तर फीसदी पद लंबे समय से रिक्त हैं। इस कारण यहां की जनता चिकित्सा सुविधा से वंचित हो रही है|

अजयसिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन में डाक्टरों के स्वीकृत 9 पदों के विरुद्ध 3 डाक्टर ही पदस्थ हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट में डाक्टरों के स्वीकृत सात पदों के विरुद्ध केवल तीन डाक्टर पदस्थ हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनुमानगढ़ और धनहा में डाक्टरों के स्वीकृत दो- दो पदों के विरुद्ध एक-एक ही डाक्टर पदस्थ हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघवार में एक ही डाक्टर पदस्थ है। रामपुर नैकिन एवं चुरहट तहसील में डाक्टरों के कुल 21 पद स्वीकृत है जिसमें महज 9 डाक्टर ही पदस्थ हैं। डाक्टरों के न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन एवं चुरहट के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में नियमित रूप से चिकित्सक नहीं मिलते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में पदस्थ डाक्टर अपने स्वास्थ्य केन्दों से काफी दूर अपना आवास बनाये हुए हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल और भी ज्यादा बेहाल है। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में केवल एक चिकित्सक की पदस्थापना की गई है। अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संविदा डाक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ डॉक्टर नियमित तौर पर अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते हैं।

सिंह ने कहा कि बदलते मौसम और बारिश के कारण बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन बीमार हो रहे है लेकिन उन्हें चिकित्सा नहीं मिल पा रही है| उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधी जिले में डाक्टरों के रिक्त पदों तत्काल भरे जाने की मांग की है|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button