मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियो की त्वरित प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियो की त्वरित प्रतिक्रिया
प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनकल्याण को समर्पित — देव कुमार
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव द्वारा की सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जन कल्याण को समर्पित बजट है।बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है।
पेश किया गया बजट प्रदेश की उन्नति में लगाएगी पंख — सांसद डॉ राजेश मिश्रा
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किए गए मध्य प्रदेश के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि कर प्रदेश की जनता को सर्वांगीण विकास का तोहफा दिया। प्रस्तुत बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में 21,144 करोड़ से अधिक की वृद्धि कर आगामी 2 वर्षों में 11 नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाएंगे। यह अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान कर श्रवण कुमार का फर्ज बखूबी निभाएंगे। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार वन एवं पर्यावरण के लिए 4725 करोड़ का प्रावधान किया है। सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि के भुगतान की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने से सेवानिवृत कर्मचारियों को भत्ते तत्काल और सुगमता से मिलेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया बजट का में लोकसभा की जनता जनार्दन की ओर से अभिनंदन करता हूं।
सिंचाई और सड़कों के लिए मिला पर्याप्त बजट — शरदेंदु तिवारी
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री और पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी 5 वर्षों में मध्य प्रदेश में विश्व स्तरीय सड़कों का जाल बिछने जा रहा है, जिसमें अटल प्रगति पथ पर 299 किलोमीटर, नर्मदा प्रगति पथ पर 900 किलोमीटर, विंध्य एक्सप्रेस वे पर 676 किलोमीटर, मालवा निमाड़ विकास पथ 450 किलोमीटर, बुंदेलखंड विकास पथ 330 किलोमीटर और मध्य भारत विकास पथ को 746 किलोमीटर की विश्व स्तरीय सड़के मिलने जा रही हैं केवल इतना ही नहीं किसने की आए दुगना करने के लिए प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र के रकवा एक करोड़ हेक्टेयर से अधिक होने वाला है। वर्तमान में सिंचित क्षेत्र का रकबा 50 लाख है, जिसे आगामी वर्षो में बढ़कर 1 करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए बजट में 13596 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बजट में कोई नया कर नहीं लगाकर, सरकार ने जनता के विकास के लिए खोला नया द्वार — विधायक रीती पाठक
सीधी विधानसभा की विधायक और पूर्व सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि विधानसभा में पेश किए गए बजट की मै प्रत्यक्ष साक्षी हूं। विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट डॉक्टर मोहन यादव जी के कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। इस बजट में 36,5 67 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। इस बजट की प्रमुख विशेषता यह रही की इस सत्र में देश की जनता जनार्दन के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगाया गया है, लेकिन कोई नया कर ना लगाते हुए भी संसाधनों में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करते हुए प्रदेश को विकसित, समृद्धशाली और जनकल्याणकारी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। जिसके लिए मैं क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री देवडा का अभिनंदन करती हूं। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि पेश किया गया बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गरीब, युवा, महिला और किसानों का ख्याल रखते हुए उत्तम कोटि का बजट पेश किया गया है।
विद्यार्थियों के लिए पेश किया गया बजट कल्याणकारी — सुरेंद्र मणि
भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रमणि दुबे ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट छात्र एवं छात्राओं के लिए कल्याणकारी बजट है, जिसमें छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नए-नए विद्यालय, छात्रावास, स्कॉलरशिप एवं निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है।




