ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी अभियान का दिख रहा असर  जन सहयोग से चल रहा है शहर के वार्डों में अभियान  गोपालदास बांध की सफाई के साथ शुरू हुई है क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी मुहिम 

ar 728 ad
AR News Live

क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी अभियान का दिख रहा असर

जन सहयोग से चल रहा है शहर के वार्डों में अभियान

गोपालदास बांध की सफाई के साथ शुरू हुई है क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी मुहिम

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी समाजसेवी डॉ. अनूप मिश्रा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं आम लोगों के जन सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 15 जून से गोपालदास बांध की सफाई के साथ क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी मुहिम शुरू की गई है। मुहिम का असर भी अब कई स्थानों में दिखने लगा है। अभियान के तहत रोजाना सुबह 6 बजे से निर्धारित स्थान पर लोग सफाई के लिए जुटते हैं। समाजसेवी डॉ. अनूप मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान शहर के कई वार्डों में चलाया जा चुका है। शेष वार्डों में भी अभियान के तहत जल्द सफाई का काम होगा। सफाई अभियान से जुड़े लोग अपने हांथों से कचरे को एकत्र करते हैं। इसके बाद नगर पालिका के सफाई वाहन में उसको व्यवस्थित तरीके से डाला जाता है। जिन स्थानों में नालियां कचरों से पटी हुई हैं वहां मौके पर ही मलबा बाहर निकालने का काम भी किया जाता है। अभियान से करीब दो दर्जन उत्साही युवा स्थाई रूप से जुडे हुए हैं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में सफाई अभियान प्रारंभ होता है वहां के लोगों की भी सहभागिता मिल रही है। क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी अभियान से संबद्ध नीरज कुंदेर का कहना है कि शहर के जिन वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाता है उसकी पूर्व सूचना एक दिन पहले निर्धारित कर दी जाती है। सुबह 6 बजे से सफाई के लिए लोग मौके पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में कूड़ा-करकट एकत्रित कर कचरा वाहन में व्यवस्थित तरीके से डाला जाता है। इस दौरान जिन स्थानों में नालियां जाम हैं वहां भी साफ-सफाई का काम संपन्न किया जाता है। अभियान को लेकर शहर वासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवा जुड़ रहे हैं। जिससे अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। शहर के सभी 24 वार्डों में सफाई अभियान पूर्ण हो जाने के बाद अगले चरण में वृक्षारोपण का काम किया जाएगा। वृक्षारोपण का कार्य वृहद स्तर पर किया जाएगा। श्री कुंदेर ने कहा कि साफ-सफाई निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इस वजह से इसको आगे भी सतत रूप से चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है। यदि शहर के सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हो जाएं तो कूड़ा-करकट अव्यवस्थित रूप ेसे फेंकने का प्रचलन भी बंद हो जाएगा। जब तक लोग अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरुक नहीं होंगे सरकार के माध्यम से स्वच्छता अभियान को धरातल पर सफल नहीं किया जा सकता। इसमें जन सहयोग की सबसे बड़ी जरूरत है। इसी वजह से अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। उनसे व्यवस्थित तरीके से अपनें घरों का कचरा रखने तथा नगर पालिका के कचरा कलेक्शन वाहन के आने पर ही उसमें डालने का अनुरोध किया जा रहा है।

सरकार से पहले हमारी जिम्मेदारी: डॉ. अनूप

समाजसेवी डॉ. अनूप मिश्रा का कहना है कि सरकार से पहले हमारी जिम्मेदारी बनती है अपने आसपास साफ-सफाई रखने की और अपने पर्यावरण को हरा-भरा रखने की क्योंकि हम ही कचरा फैलाते हैं। उनके द्वारा क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी अभियान के तहत सीधी शहर के चौबीस वार्डों में साफ-सफाई और वृक्षारोपण किया जाएगा। इस पुण्य अभियान में जो भी भागीदार बनना चाहें उनको सप्रेम निमंत्रण है। सीधी के चौबीस वार्डों में सफाई अभियान अभी प्रथम चरण में शुरू किया गया है। सफाई अभियान के बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिससे सीधी शहर को हरा-भरा बनाया जा सके। ऐेसे में अपने शहर के पर्यावरण को साफ और हरा-भरा बनाने के लिए सीधी वासियों के सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत है। सभी की जन भागीदारी से ही शहर को क्लीन और ग्रीन बनाया जा सकता है। इस मुहीम में डॉ अनूप मिश्रा के साथ आर. जे. पटेल इन्द्रवती नाट्य समिति के सचिव नीरज कुन्देर, राकेश जायसवाल, अतुल भारती, विकाश भारती, अभिषेक भारती, मनोज मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, अजीत सिंह लल्ला, डॉ मनोज सिंह, डॉ विशाल वाधवानी, गंगा गुप्ता, भूरा तिवारी जी, संजय सोनी, महेंद्र सिंह, सुनील कुशवाहा, नीरज पाण्डे, अशोक शुक्ला ( लेखा अधिकारी), देवेंद्र मिश्रा , आशुतोष मिश्रा एडवोकेट सीधी, प्रयास उपाधाय, धीरज कुमार सोनी, वीरेंद्र गुप्ता , पप्पू गुप्ता, संजीव कुमार वर्मा, पंकज दुवेदी, सौरव सिंह, पुनीत नारायण शुक्ला, धनेश गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, अजीत कुमार रजक, संजू तिवारी, अरुण सिंह पिंटू, राम नरेश सिंह, योगेंद्र प्रसाद तिवारी, अमित पाण्डे, दीपक सिंह वैश्य, रजनीश कुमार जायसवाल एवं बाबूलाल कुन्देर जी शामिल है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button