ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक रीती पाठक ने कन्या महाविद्यालय को दी आडिटोरियम की सौगात, किया भूमिपूजन 

ar 728 ad
AR News Live

विधायक रीती पाठक ने कन्या महाविद्यालय को दी आडिटोरियम की सौगात, किया भूमिपूजन

 

भव्य और सर्व सुविधा युक्त ऑडिटोरियम से बहनों की प्रतिभा का होगा विकास — रीती पाठक

 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन कल्याण को समर्पित — देव कुमार

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । जब मैं लोकसभा की सांसद थी तब से लेकर अब तक कन्या महाविद्यालय की छात्राएं एवं कई सामाजिक संगठनों द्वारा सुंदर, भव्य और सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम की मांग की जा रही थी। आज वह माग एक करोड़ सैतिस लाख से अधिक की लागत से बनाने जा रहे ऑडिटोरियम से पूर्ण हो रही है। आज इसका भूमि पूजन करते हुए मुझे सीधी विधानसभा का विकसित मानचित्र दिखाई दे रहा है।

उक्त आशय के विचार सीधी विधायक और लोकसभा की पूर्व सांसद श्रीमती रीती पाठक ने शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में बनने बाली ऑडिटोरियम के भूमि पूजन समारोह में कहीं। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया।

विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि यह ऑडिटोरियम हमारे बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी होगा और उनके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। ऑडिटोरियम निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियो से विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि ईमानदारी से भव्य सुंदर और सर्वश्रेष्ठ सुविधा युक्त ऑडिटोरियम का निर्माण करें। साथ ही इस महाविद्यालय के प्राचार्य, निर्माण कार्य की एजेंसी पी डब्लू डी, विद्यालय में अध्ययन छात्र-छात्राएं इसकी गुणवत्ता की भी निगरानी करते रहें। जिससे आपके सपनों को पंख लग सके।

 

रेलवे परियोजना का भी कार्य होगा जल्द पूर्ण

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अभी हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव की सभी को बधाई देते हुए कहा कि रेलवे परियोजना का भी कार्य होगा जल्द ही पूर्ण होगा। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि जब मैं सांसद थी तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हमेशा आशीर्वाद प्रदान होता रहा। जिसके कारण सीधी में मेडिकल कॉलेज, रेल, इंजीनियरिंग कॉलेज और सड़क मार्ग को पर्याप्त पूंजी प्राप्त हुई और मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही रेल परियोजना का काम पूर्ण होगा और सीधी वासियो को भी रेल यात्रा का आनंद सीधी से ही प्राप्त हो सकेगा।

 

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन कल्याण को समर्पित सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सांसद विधायक मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जनता के कल्याण के लिए लगे हुए हैं। लाड़ली लक्ष्मी के माध्यम से हमारी बेटियां लखपति हो रही हैं ।लाडली बहना योजना के माध्यम से भी हमारी बहनें सशक्त और समृद्धशाली हो रही हैं। निशुल्क छात्रवृत्ति और छात्रावास, निशुल्क शिक्षा बहनों को दी जा रही है।

 

विधायक रीती पाठक के प्रयासों से हो रहा विधानसभा का समग्र विकास– धर्मेंद्र सिंह

 

सीधी जनपद पंचायत के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के प्रयासों से विधानसभा का आज चौमुखी विकास हो रहा है। विकास की इसी कड़ी में आज इस ऑडिटोरियम का भूमि पूजन जो लगभग 1 वर्षों के अंदर कंप्लीट हो जाएगा। विधायक श्रीमती पाठक ने विकास का एक खाका तैयार करते हुए, एक रोड मैप बनाते हुए जनता जनार्दन के विकास के लिए संकल्पित हैं। हम सभी विकास के इस पथ पर अग्रसर सीधी विधायक श्रीमती पाठक के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापक के साथ-साथ बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button