डॉ.मुखर्जी के जीवन आदर्शों से पार्टी कार्यकर्ता ले प्रेरणा: रीती पाठक

डॉ.मुखर्जी के जीवन आदर्शों से पार्टी कार्यकर्ता ले प्रेरणा: रीती पाठक
भाजपा सरकार डॉ.मुखर्जी के सपनों को कर रही साकार: देव कुमार
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। त्याग, समर्पन और बलिदान की प्रतिमूर्ति डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन आदर्श व्यक्तित्व और कृतित्व समस्त देशवासियों के लिये प्रकाश पुंज है। डॉ.मुखर्जी का जीवन देश के लिये था। डॉ.मुखर्जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता के लिये समर्पित कर दिया।
उक्त आशय के उद्गार पार्टी कार्यालय में आयोजित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुये सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कही। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि जन संघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के लिये पाथेय है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने डॉ.मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ.मुखर्जी के सपनो को पूरा कर रही है। धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को अक्षुण रखा। इसके कारण आज कश्मीर में आतंकवाद समाप्ति की कगार पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कांग्रेस पर तीक्ष्ण प्रहार करते हुये कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। धारा 370 से उपजी समस्याएं कांग्रेस की ही देन रहीं हैं।
राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद के लिये डॉ.मुखर्जी हुये बलिदान- इंद्रशरण
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान ने महामानव डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ.मुखर्जी राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद की प्रतिमूर्ति थे और उसी के लिये वे बलिदान हो गये। डॉ.मुखर्जी का मानना था कि एक देश में दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। जिसके लिये कश्मीर में परमिट प्रथा समाप्ति के लिये जम्मू कश्मीर के लिये कूच किये और तत्कालीन कांग्रेस के शासनकाल में असमायिक काल के मुंह में समा गये। डॉ.मुखर्जी पंडित नेहरू के मंत्रीमंडल में केन्द्रीय मंत्री थे किन्तु कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस को हमेशा-हमेशा के लिये त्याग दिया और भारत माता के लिये शहीद हो गये।
इन्होंने भी किया संबोधित
जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, लालचंद गुप्ता, डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी, कमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह, पूनम सोनी, सुधीर शुक्ला, मोतीलाल पटेल, विश्वबंधुधर द्विवेदी, अंजू पाठक, राकेश मौर्य ने भी विचार गोष्ठी में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मंत्री अमित प्रधान, पूजा सिंह कुशराम, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रमणि दुबे, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सिंह चौहान, रामराज गुप्ता, सूबेदास यादव, दिनेश गुप्ता, हीरालाल कोरी, पुष्पराज सिंह, आनंद परियानी, शुभम जायसवाल, जीतेन्द्र तिवारी, मो.कलाम, ललन सिंह, मुन्ना तिवारी, विनोद सिंह, नरेन्द्र गौतम, जगदंबा सोनी, निशा सिंह, कंचन केशरी, रन्नू साकेत, अजीत वर्मा, मनोज तिवारी, उमाशंकर यादव, महिमा तिवारी, पूजा तिवारी सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




