ब्रेकिंग न्यूज़

25 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन 24 व 25 को

ar 728 ad
AR News Live

25 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन 24 व 25 को

 

किलकारी बिहार से आये अतिथि प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया छात्रों को

 

नाटक के विभिन्न आयामो में दिया गया प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l इन्द्रवती नाट्य समिति एवं यूसीएन मास पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला में किलकारी बिहार से आये अतिथि प्रशिक्षक संटू गुप्ता सेंटी कुमार और चिंटू कुमार ने छात्रों को नमस्कार जी नमस्कार नाटक को सिखाया है, जहां चिंटू कुमार ने बच्चो को योग प्रशिक्षण दिया, सेंटी कुमार ने क्राफ्ट पेंटिंग मास्क मेकिंग सिखाया और संटू गुप्ता ने रंगमंच की बारीकियों से विगत कराते हुए नाटक का निर्देशन किया है।

 

यह नाटक आज के शिक्षा व्यवस्था और माता पिता के क्रूर व्यवहार को दर्शाता है, आज सारे बच्चे मोबाइल के नजदीक और माँ बाप से दूर होते जा रहे है किसका कारण सिर्फ बातचीत न करना है, अपने सुख दुख को न बाटना, सयुंक्त परिवार में न रहना है।

 

24 जून को नाटक नमस्कार जी नमस्कर का मंचन होगा और वही 25 को मुम्बई से आये अतिथि गीता अग्रवाल जी के शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और उनके साथ प्रवीण कुमार सिंह का एक टॉक शो रखा जाएगा।

 

कार्यक्रम में अतिथि रूप में डॉ अनूप मिश्रा जी इंजी. आर बी सिंह जी उपस्थित रहेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button