ब्रेकिंग न्यूज़

दो दिवसीय पुस्तक मेला का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

ar 728 ad
AR News Live

दो दिवसीय पुस्तक मेला का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

 

उत्कृष्ट विद्यालय क्र 2 में आयोजित हो रहा है पुस्तक मेला

——

आप खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन किताब खरीद सकते है, जो आपको अच्छी खुशियां देंगी

——

विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक खरीद रहे हैं पुस्तकें, यूनीफार्म, कॉपी, स्टेशनरी इत्यादि

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 दिनांक 01.04.2024 से शुरू होने से प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में नवीन सत्र के लिये पठन-पाठन प्रारम्भ हो गया है। निजी विद्यालयों के लिये स्कूल शिक्षा विभाग का म.प्र. निजी विद्यालय अधिनियम 2017 एवं म.प्र. निजी विद्यालय नियम 2020 प्रभावशील हे जिसमें प्रावधान है कि निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र या अभिभावकों को पुस्तकें, यूनीफार्म, टाई, जूते, कॉपी आदि केवल चयनित विक्रेताओं से क्रय करने के लिये औपचारिक अथवा अनौपचारिक, किसी भी रूप में बाध्य नहीं किया जायेगा। छात्र या अभिभावक इन सामग्रियों को खुले बाजार से क्रय करने के लिये स्वतन्त्र है।

 

जिला स्तरीय दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन दिनांक 21 एवं 22 जून 2024 को शा.उ.मा.वि. क्रमांक-2 सीधी शायं 3 बजे से आयोजित है जिसमें पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनीफार्म, आदि के स्टाल स्थानीय प्रकाशकों एवं विक्रेताओं द्वारा लगाये गए हैं। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। मेले में नगर के कई गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और अभिभावकों ने मेले में आकर पुस्तकें क्रय किया। मेला में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्रा, डीपीसी राजेश तिवारी, एल के शर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button