क्राइम

लूट कारित कर फिरौती मागने वाले आरोपियों को सीधी पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका शत प्रतिशत बरामद।

ar 728 ad
AR News Live

लूट कारित कर फिरौती मागने वाले आरोपियों को सीधी पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका शत प्रतिशत बरामद।

 

✓ आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर अपाचे मोटर सायकल, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ मय नगदी लिये थे लूट, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व लूटा गया मशरूका कीमती शत प्रतिशत किया गया बरामद।

 

डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री आसुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमिलिया उनि शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में रास्ते में लूट करने वाले 4 आरोपियों को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार करते हुये लूट किये गये 1.73 लाख रूपये का मशरूका, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किये जप्त।

 

घटना विवरणः- दिनांक 09.06.2024 को फरियादी दिनेश कुमार सोधियां पिता रामगरीब सोधियां उम्र 22 वर्ष निवासी चौराही थाना बहरी जिला सीधी अपने चचेरा भाई बीरेन्द्र सोधियां के साथ थाना अमिलिया आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08/06/2024 को अपने नाना के गांव अमरा जा रहे थे तालाब के पास फ्रेस होने गया जहा पर तीन लोग मुझे भय दिखाकर मेरा विवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 30 हजार एक हजार रू नगदी, व मेरे जेब से एक ब्लू टूथ कीमती 2 हजार व चचेरे भाई बीरेन्द्र सोधिया की मोटर सायकल एमपी 53 जेडबी 9794 आपाची कम्पनी की कीमती करीबन 1,40,000/- लाख की तीनो लोग जबरजस्ती भय दिखाकर मारपीट कर छुडा लिये है। नगदी 1000 रू एवं सम्पत्ति 172000/- जो कुल कीमती 1,73,000/- (एक लाख तेहत्तर हजार) रू की सम्पत्ति है जो लूट लिये है तथा भाग गये है। उक्त लोगो को देखकर पहचान लूगा। मारपीट से मेरे पीठ व दोनो गाल में दर्द है। रिपोर्ट पर थाना अमिलिया में धारा 394, 506, 384 ता०हि० का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर थाना प्रभारी अमिलिया द्वारा घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित प्रभावी कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफतार करने एवं माल बरामद के निर्देश दिया जाकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध 10 हजार रूपये के इनाम की उद्धोषणा की गई साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दो अलग अलग टीमो का गठन कर जिले की सायबर टीम को भी कार्य में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशो के पालन में एक टीम थाना प्रभारी अमिलिया उनि शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व मे एवं दूसरी टीम उप निरीक्षक इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में गठित की गई। जो टीमो द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेही विकास कुमार गुप्ता पिता स्व राजेश प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम राजगढ थाना अमिलिया जिला सीधी को पुलिस अभरक्षा में लिया जाकर पूछतांछ की गई जो अपने साथियों के साथ मिल कर अपराध करना स्वीकार किया एवं कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल विवो कम्पनी का कीमती 30 हजार रू तथा विधि विरुद्ध बालक से लूटी हुई आपाची मोटर सायकल एमपी 53 जेड बी 9597 कीमती 1,40,000/- एवं लूटा हुआ एक हजार रू नगदी आरोपी दीपक सोनी पिता राम लाल सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी राजगढ हिनौती थाना अमिलिया जिला सीधी के कब्जे से लूटा हुआ एप्पल कम्पनी का ब्लू टूथ कीमती 2 हजार कुल कीमती 1,73,000/- का कब्जे पुलिस लिया गया साथ ही आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त प्लसर मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन को भी जप्त किया गया है प्रकरण में लूटी गई संप्पति की शत प्रतिशत बरादगी की जा चुकी है विधिक कार्यवाही अनुसंधान उपरान्त उक्त आरोपीगण को जे आर में भेजा जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपीः- 1. विकास गुप्ता पिता राजेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी राजगढ थाना अमिलिया

2. गुलझारीलाल गुप्ता पिता मंगल प्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी राजगढ थाना अमिलिया।

3. एक विधि विरुद्ध बालक

4. दीपक सोनी पिता रामलाल सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी राजगढ हिनौती थाना अमिलिया

 

सराहनीय योगदानः- उक्त समस्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक इन्द्राज सिंह व प्र0आर रावेन्द्र परस्ते, विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह, आर 325 प्रकाश सिंह, चेतन्य मिश्रा, शिवम पाण्डेय, राहुल सिंह , बृजेश बैस, दीपेन्द्र कुमार, अभिषेक चौधरी, आलोक त्रिपाठी, दिनेश कोल एवं सायबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button