ब्रेकिंग न्यूज़
नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर मिश्रा मिले मुख्यमंत्री से, जताया आभार

नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर मिश्रा मिले मुख्यमंत्री से, जताया आभार
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और नवनिर्वाचित लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा मध्य प्रदेश भवन, दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर शानदार विजय श्री की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने डॉक्टर राजेश मिश्रा को शानदार विजय श्री के लिए क्षेत्र की जनता के साथ-साथ डॉक्टर मिश्रा का अभिनंदन किया और विजय श्री की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ राजेश मिश्रा ने क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव का दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।




