प्रिसिंपल जज श्री सुधीर सिंह चैहान कुटुम्ब न्यायालय के सेवानिवृत्त मे दी गई अभूतपूर्व विदाई

प्रिसिंपल जज श्री सुधीर सिंह चैहान कुटुम्ब न्यायालय के सेवानिवृत्त मे दी गई अभूतपूर्व विदाई
सीधी 31 मई 2024
प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मे पदस्थ श्री सुधीर सिंह चैहान सीधी न्यायालय मे अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के बाद दिनांक 31.05.2024 को अपने न्यायिक सेवाकाल से हुये सेवानिवृत्त मे जिला अधिवक्ता संघ सीधी ने उनके सम्मान मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह और सचिव विद्याकान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश एवं सुधीर सिंह चैहान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय को मल्यार्पण किया गया, जिसमे सुधीर सिंह चैहान ने अपने विदाई के समय अपने कार्यकाल को स्मरण करते समय कहा कि मेरी प्रथम नियुक्ति छिन्दवाड़ा से लेकर अन्तिम नियुक्ति सीधी के बीच मे थी, अधिवक्ताओ द्वारा न्यायिक साथियो द्वारा जो मुझे सम्मान दिया गया उसके लिये जीवन पर्यन्त ़ऋणी रहेगंें।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिस दिन से जज सेवा मे आता है उसकी सेवानिवृत्त की तारीख पहले से निश्चित रहती है। अपने साथी जज के सेवानिवृत्त होने पर जज की सिद्वान्तिक कार्य प्रणाली का प्रकाश डालते हुये एक अच्छे जज के रुप मे निरुपित किया, वही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने सुधीर सिंह चैहान के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल मे कहा कि श्री सिंह त्वरित न्याय और ऐतिहासिक निर्णयो के लिये जाने जाते रहे है अपने कार्यकाल मे आपने सबका ध्यान अपने ओर आकृषित किया है अपने गौरवशाली न्यायिक इतिहास पूर्णकर लिया है और वह अपने शेष जीवन मे स्वास्थ्य रहे, दीर्घायु रहे की कामना की गई और जिला अधिवक्ता संघ के तरफ से सुधीर सिंह चैहान स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
न्यायालय परिसर मे पहली बार बैंडबाजा व पटाखो की गूंज के साथ सुधीर सिंह चैहान की कार को प्रधान जिला न्यायाधीश और साथी जज के साथ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने उनकी कार को फूलो से सुसज्जित कर धक्का देकर चलाया और ऐसा भव्यता का नाजारा न्यायालय प्रांगण मे पहली बार देखा गया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि न्यायाधीश की जीवन भर की कमाई हुई पूंजी है जो सेवानिवृत्त के अन्तिम पल मे चाहे न्यायाधीशगण हो, अधिवक्तागण हो, कर्मचारीगण हो सबने भावविभोर विदाई किया, इस अवसर मे सुधीर सिंह चैहान की धर्मपत्नी के साथ न्यायालय प्रागण मे शिवमन्दिर मे पूजा उपरान्त रवाना हुये




