अतिक्रमण के चलते सड़कों पर लगता है जाम, आवागमन में बढ़ी परेशानीः जय सिंह चौहान राजू

अतिक्रमण के चलते सड़कों पर लगता है जाम, आवागमन में बढ़ी परेशानीः जय सिंह चौहान राजू
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l शहर के सब्जी मंडी संजीवनी पालिका बाजार चौक से लेकर पुरानी गल्ला मंडी रोड में अतिक्रमण के चलते आवागमन जी का जंजाल बन चुका है। हालात यह हैं कि शहर के इन हिस्सों में मनमानी वाहन पार्किंग और सड़कों पर दुकानों की वस्तुएं रखने से यातायात व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है। उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है जिसके चलते बाजार में भीड़ भाड़ का आलम नजर आता है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रवक्ता जय सिंह राजू का कहना है कि जिन सड़कों पर अलसुबह चहल कदमी से पहले चौड़ाई बीस से 20 फीट तक की रहती है, वहीं बाजार सजने के बाद सड़क की चौड़ाई आधी ही रह जाती है। यहां दुकानें फुटपाथ पर ही सज जाती हैं, जिसके बाद फुट पाथ के आगे सड़क पर ठेलों का जमघट और फिर उसके आगे अवैध पार्किंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले व्यापारिक क्षेत्र में हर व्यक्ति की आवाजाही होती है। लेकिन वहां व्यस्त रहने वाली सड़क के किनारे होनी वाली वाहनों की पार्किंग समस्या को और ज्यादा बढ़ा देती है। इस दौरान यातायात व्यवस्था के चलते व्यापारी भी परेशान हैं। अक्सर लगने वाले जाम के कारण कई दुकान पर आने वाले ग्राहक के पास स्कूटी तक खड़ी करने की जगह नहीं होती है। वहीं कई बार जाम के हालात देखते हुए दुकान में आने वाले ग्राहक अपने वाहन की सुरक्षा चिंता के कारण खरीददारी को अधूरा छोड़कर चले जाते है। जिसका खामियाजा दुकानदार को भुगतना पड़ता है।




