प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव आज सीधी में, हनुमानगढ़ में संबोधित करेंगे जनसभा

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव आज सीधी में, हनुमानगढ़ में संबोधित करेंगे जनसभा
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के हनुमानगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज 11 अप्रैल को दोपहर 2 बजे पहुंच रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और लोकसभा संयोजक के के तिवारी ने प्रशासनिक अमले के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र आगमन पर हनुमानगढ़ क्षेत्र की जनता स्वागत के लिए आतुर है। सभा में हजारों लोग शामिल होंगे। साथ में चुरहट मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला उपस्थित रहे।




