ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारी का वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने लिया जायजा 

ar 728 ad
AR News Live

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारी का वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने लिया जायजा

आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह — रणवीर सिंह रावत

 

हजारों की संख्या में लोग होंगे शामिल– देव कुमार

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का सीधी आगमन 6 अप्रैल को हो हो रहा है। जिसकी तैयारी भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार ढंग से हो रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 1 बजे पनमार हवाई पट्टी पर पहुंचने के पश्चात विशाल काफिले के साथ स्थानीय स्वयंवर पैलेस में विभिन्न प्रकार की बैठकों के पश्चात स्थानीय सम्राट चौक की पार्किंग में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। विशाल जनसभा में मध्य प्रदेश शासन के कई मंत्री, विधायक शामिल होंगे।

सभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजनाथ सिंह जी के आगमन को लेकर पूरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। एक सवाल के जवाब में श्री रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से सीधी लोकसभा सीट जीत रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सुभाष वर्मा , लोकसभा चुनाव प्रभारी कमलेश्वर सिंह, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button