भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया : कमलेश्वर पटेल

भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया : कमलेश्वर पटेल
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी-कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी के कल्याण के लिए कार्य करती है।
जन हित की खुशहाली के लिए पांच न्याय को देने की घोषणा की है| इसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय शामिल है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद नौजवानो, किसानों एवं आमजन के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने देश के महान नेताओं के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई और संविधान बना। केंद्र में भाजपा की निरंकुश सरकार इन्हें खत्म करना चाहती है और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त कर दी गई।
सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड इस देश का नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा सरकार हफ्ता वसूली कर रही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को अंकुश लगाना पड़ा। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का सहारा लेकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की केंद्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्षी दल के नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में भेज रही है।
पटेल ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के सामने कहा था कि कहा था कि स्विस बैंक की सूची लाऊंगा जिसमें करोड़ों अरबों का काला धन रखा हुआ है| मैं काला धन उजागर करूंगा लेकिन स्टेट बैंक की सूची आ गई जिसमें काला धन भाजपा के खातों में दिखा। 6700 करोड़ रूपये इलेक्टोरल बॉण्ड से भाजपा ने बॉण्ड योजना के तहत अपने खातों में डलवायें और काला धन जो अलग से लिया इससे 100 गुना अधिक होगा। भाजपा में जो खरीद फरोख्त हो रही है वह इसी काले धन से हो रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने आज सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्वाह, ग्राम बढ़ौरा ,ग्राम चूल्ही, ग्राम बम्हनी सहित अनेकों ग्रामों का भ्रमण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी सहित आमजन उपस्थित थे।
बढौरा नाथ मंदिर में दर्शन किए
,,,
सीधी के समीप प्रसिद्ध प्राचीन बढौरा नाथ मंदिर में गुरुवार को सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने मंदिर में प्रभु का पूजन,अर्चन व वंदनकर आशिर्वाद प्राप्त करने के बाद बडोरा में जनसंपर्क कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया।
कई व्यक्ति भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए
,,,,
ग्राम चूल्ही में गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता श्री रावेंद्र विश्वकर्मा , श्री जितेंद्र विश्वकर्मा ,श्री सुखेंद्र विश्वकर्मा सहित कई साथियों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों से असंतुष्ट होकर कांग्रेस की रीति नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण किए सभी व्यक्तियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का तिरंगा दुपट्टा पहनाया।




