6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे सीधी, भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली तैयारी बैठक

6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे सीधी, भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली तैयारी बैठक
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आगामी 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के चुनाव प्रचार के लिए सीधी आ रहे हैं।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में पार्टी के पूर्व रीवा और शहडोल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन जितेंद्र लिटोरिया के मार्गदर्शन में में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री लिटोरिया ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के आगमन की शानदार तैयारी हो। लोकसभा क्षेत्र से अपेक्षित श्रेणी के लोग अपेक्षित जगह पर पूर्ण उत्साह के साथ पहुंचे। ऐतिहासिक जनसभा हो, सभी कार्यकर्ता इसकी तैयारी करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का सीधी से पुराना रिश्ता रहा है। वह कई बार सीधी आ चुके हैं । केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह के आगमन पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम, सभा और बैठकों का आयोजन लोकसभा चुनाव के संदर्भ में होना है। जिसमें मुख्य रूप से प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्वयंवर पैलेस करौदिया में, कोर कमेटी और लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठक वैश्णवी गार्डन में और उसके पश्चात स्थानीय पूजा पार्क में विशाल जनसभा होगी।
विभिन्न प्रकार की तैयारी बैठकों में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, सीधी विधानसभा सहयोजक विनय सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू सहित पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों और मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज मिश्रा ने किया।




