राजनीति

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने अनेक ग्रामों में जनसंपर्क किया

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने अनेक ग्रामों में जनसंपर्क किया

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने गुरुवार को चितरंगी क्षेत्र के अनेक ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में अराजकता फैलाकर आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी व बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए उत्तरदाई है।

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी देश का भ्रमण कर नागरिकों के साथ हो रहे अत्याचार,शोषण एवं अनीति के विरुद्ध जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी पंच न्याय को लागू कर युवा न्याय,भागीदारी न्याय,नारी न्याय,किसान न्याय व श्रमिक न्याय के लिए कार्य करेगी।

श्री पटेल ने कहा कि हम एकजुट होकर भाजपा के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे तो हम जीतेंगे। आपसी सहयोग व तालमेल से ही विजय का रास्ता प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में आगे की रूपरेखा व रणनिती पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

सैकड़ो युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

,,,

देवसर एवं चितरंगी क्षेत्र में कई स्थानों पर कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ो व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इसमें प्रमुख है,पिछले विधानसभा चुनाव में सिहावल क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रहे श्री बी डी साहू जी ग्राम कुर्सा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करैला चितरंगी के ग्राम गाँगी (खरखटा) में मंडलम कार्यकर्ता बैठक में श्री अरविंद चौधरी, श्री रामपाल गुर्जर, श्री राकेश सेन, श्री सुरेश नाई ,श्री गोविंद यादव इसी प्रकार ग्राम पिपरा में मंडलम कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री श्यामसुंदर वैश्य, श्री अखिलेश वैश्य, श्री सुरेंद्र वैश्य,श्री प्रवीण कुमार वैश्य, श्री राजेश वैश्य, श्री प्रणव कुमार वैश्य, श्री सोनू, नितेश तिवारी,श्री आशीष कुमार तिवारी, श्री सुभम तिवारी, श्री उपेंद्र तिवारी, श्री अनुज पनिका,श्री अयोध्या प्रसाद सहित सैकड़ो व्यक्तियों ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की l

इस अवसर पर अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक श्रीमती सरस्वती सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक सिंह पैगाम सहित ब्लॉक,मंडलम एवं सेक्टर के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री श्री पटेल एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री द्विवेदी ने सभी नौजवानों का कांग्रेस परिवार में तिरंगा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button