सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी के रूप मे भरा पर्चा

सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी के रूप मे भरा पर्चा
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी शहर में आज पीले झंडो की भरमार दिखाई दी जहा सारे सीधी में चारों तरफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता दिखाई दिए। सीधी जिले से आने वाले राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से त्यागपत्र दे दिया है। जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहले तो पूजा पार्क में बैठक का आयोजन किया गया और उसके बाद रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के क्रियाकलाप से नाराज चल रहे थे जहां उन्होंने कुछ दिन पहले ही त्यागपत्र दिया था। जहां उन्होंने आदिवासियों के साथ मिलकर आज एक विशाल जन समूह को एकत्रित किया और नामांकन पत्र भर दिया है।
नामांकन पत्र भरने के उपरांत भाजपा और कांग्रेस की नींद अब छीन ली है क्योंकि राज्यसभा सांसद का एक अलग जन आधार नजर आ रहा है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का क्षेत्र में काफी वर्चस्व है जिसकी वजह से अब क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस का जीतना आसान नहीं है।
भाजपा ने नहीं किया कोई कार्य कर रही थी छलावा
भाजपा छोड़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने अपने ही पूर्व पार्टी पर जमकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कोई विकास नहीं किया है लोगों के साथ छलावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी पीएम आवास के नाम पर वोट लेना चाहती है तो जिनके मकान नहीं बने हैं उनका वोट हमें दे दिया जाए तो मैं तो वैसे ही जीत जाऊंगा।
इसके अलावा सीधी जिले में कोई भी विकास भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नहीं किया गया है उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं पर भी आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा है कि कोई भी पार्टी हो लगातार छलने का काम कर रही है। विकास की संभावनाएं सीधी में बहुत ज्यादा है लेकिन कोई भी विकास का मुद्दा उठाना नहीं चाहता है। इसीलिए मैं जनता के हितों के लिए कार्य करूंगा और जनता के लिए ही चुनाव में खड़ा हुआ हूं।




