पंडित दीनदयाल नगर में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मिश्रा एवं राज्य मंत्री राधा सिंह का हुआ होली मिलन के दौरान नागरिक अभिनंदन

पंडित दीनदयाल नगर में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मिश्रा एवं राज्य मंत्री राधा सिंह का हुआ होली मिलन के दौरान नागरिक अभिनंदन
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का पंडित दीनदयाल नगर में होली मिलन के दौरान नागरिक अभिनंदन कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे की अगुवाई में किया गया।
नागरिक अभिनंदन के दौरान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के पश्चात गुजिया से मुंह मीठा करने के पश्चात राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि यह कॉलोनी का हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से मतदान करें और मतदान भारत को विश्व की महाशक्ति बनने के लिए होना चाहिए और यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही संभव है।
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि यह कॉलोनी मेरा घर है। मैं इसी पोलिंग बूथ का वोटर हूं और इस कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ पूरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता होगा। इस कॉलोनी के व्यक्ति मेरे परिवारजन हैं। आपका आशीर्वाद लेने के लिए मैं आपके बीच उपस्थित हुआ हूं।
स्वागत भाषण पंडित दीनदयाल नगर के अध्यक्ष सुरेंद्रमणि दुबे एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती श्रद्धा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित दीनदयाल नगर के सचिव अनूप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील कटारिया, सह सचिव अरुण सिंह ,पूनम मिश्रा, नरेश गुप्ता, प्रफुल्ल सिंह, ममता पांडे, फूलचंद गुप्ता, डॉ रंजना मिश्रा, डॉ वीणा मिश्रा, पवन पांडे, प्रबोधिनी शुक्ला, सिद्धेश्वरी सिंह, जी के पांडे, वीणा पांडे, सरस्वती बहेलिया, सुनीता रानी वर्मा, एडवोकेट रंजन मिश्रा, मनीला सिंह, विभा शर्मा, शहीद सैकड़ो कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। इसके पूर्व कॉलोनी की महिलाओं ने ढोल मजीरो के साथ फगुआ गाई ।




