लोकसभा की विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

लोकसभा की विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा संसदीय क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक लोकसभा संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।
प्रबंध समिति को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ प्रबंधन ही मजबूत जीत की पहली सीढ़ी है। हम सभी को दिए गए विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन दायित्व बोध के साथ करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को विजय श्री दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए।
लोकसभा संयोजक के के तिवारी ने कहा कि विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति के विभिन्न प्रकार के करणीय कार्यों को विस्तार से बताया एवं विभिन्न कार्यों के लिए गठित हुई समिति का भी वाचन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, विधानसभा प्रभारी मोतीलाल पटेल, संयोजक विनय सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, अंजू केसरी, जिला महामंत्री विनोद साकेत, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, कुंवर सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, राकेश रतन सिंह, सुरेश तिवारी, अमित प्रधान, विधानसभा विस्तारक तरुणेन्द्र शेखर द्विवेदी, सुरेन्द्र मणि दुबे सहित विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




