कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी, कार्यकर्ता उनके भ्रष्टाचार को करें उजागर — राजेश पाण्डेय

कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी, कार्यकर्ता उनके भ्रष्टाचार को करें उजागर — राजेश पाण्डेय
हर घर तक पहुंचाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम, मांगे विजय श्री का आशीर्वाद — देव कुमार
सिहावल विधानसभा की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी की सिहावल विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, लोकसभा विस्तारक डॉक्टर संदीप मेहता की विशिष्ट उपस्थिति में लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई।
प्रबंध समिति को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल ऐतिहासिक, भव्य और साफ सुथरी स्वच्छ छवि का रहा है। जबकि कांग्रेस ने देश को लूटने और बर्बाद करने का कार्य किया है। देश के विभाजन और आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं ने किया था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनता के कल्याण के लिए संकल्पित है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रमों एवं लाभार्थी योजनाओं का लाभ देश में चारों ओर दिख रहा है। हर लाभार्थी और हर घर तक चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम हर हालत में पहुंचाना है।
लोकसभा चुनाव में सिहावल से मिलेगी भाजपा को जबरदस्त लीड, कांग्रेस प्रत्याशी की जप्त होगी जमानत — विश्वामित्र
सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करते हुए कहा कि सिहावल की जनता विकास का स्वाद चख चुकी है। इसके पहले के कांग्रेसी विधायक जो अब कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हो गए हैं। पूरा परिवार विधायक बनकर जनता की खून पसीने की कमाई का उत्पीड़न कर रहा था। जनता त्रस्त आ चुकी थी। सिहावल की जनता ऐसे परिवारवादी और सामंतवादी सोच वाले कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी को जमानत जप्त कर कर, देंगी करारा जवाब।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अमलेश्वर चतुर्वेदी, अनिल पांडे, डॉक्टर विनीत राही, अनंत शुक्ला, शिवदत्त मिश्र, मंडल अध्यक्ष पुनीत पांडे, मोर्चा अध्यक्ष राजमणि साहू, सिहावल मंडल अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, राज नारायण गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, गजराज सिंह, आशीष मिश्रा, राज नारायण गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, विपिन बिहारी पांडे, नीरज सिंह, दिलीप सोनी, सुनील पांडे, विनीत द्विवेदी, कपूर चंद साहू, दिवाकर द्विवेदी अखिलेश दुवेदी , उषा गोपाल पटेल, सुनील पटेल, रम स्वरूप यादव, सुधाकर द्विवेदी सहित बूथ प्रबंधन की समिति के सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कई कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल भाजपा
जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार सिंह चौहान, श्रीमती सुमन सिंह चौहान, जय नारायण विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, भाजपा नेता कृष्णकांत द्विवेदी, मनोज तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




