मध्य प्रदेश

18 दिवसीय फगुआ जोहार बकवा, सदनिहा,शिकरा और कोचिला में हुआ सम्पन्न

ar 728 ad
AR News Live

18 दिवसीय फगुआ जोहार बकवा, सदनिहा,शिकरा और कोचिला में हुआ सम्पन्न

 

*चौताला फाग में झूमे श्रोता और दर्शक*

 

*फगुआ जोहार है बघेलखंड की पुरानी परंपरा जगन्नाथ जायसवाल*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l जिले में 18 दिवसीय फगुआ जोहार “फाग महोत्सव” के सातवें दिन इन्द्रवती लोक कला ग्राम बकवा, सदनिहा,शिकरा और कोचिला में फाग गायन और होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बकवा के फाग गायकों ने अपनी अद्भुत गायकी से पुरानी परंपरा को जीवित कर दिया, तिनताला, बुंदेली, राई फाग गायन के साथ साथ चौताला फाग की शानदार गायकी में श्रोता और दर्शक झूम उठे फाग गायन के उपरांत समाजसेवी जगन्नाथ जायसवाल ने कहा कि फगुआ जोहार हमारे बघेलखंड की पुरानी परंपरा है जिसे संजोने का साहस इन्द्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुंदेर और रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया है जो सराहनीय है हम सब इस आयोजन के सहभागी बनकर गौरवान्वित हैं। बकवा के बाद सदनिहा,शिकरा और कोचिला में भी फगुहारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और श्रोताओं ने खूब लुत्फ़ उठाया। बतौर संयोजक जगन्नाथ जायसवाल, दीपू सिंह,दर्शन सिंह और जवाहर लाल सिंह ने अपनी सराहनीय सहभागिता दिया। महोत्सव में प्रजीत कुमार साकेत, निर्भय द्विवेदी, संदीप वर्मा, रावेंद्र सिंह, शिवनंदन सिंह, बुद्धसेन यादव, संसार सिंह,श्यामलाल घांसी, जगन्नाथ जायसवाल, रामकृपाल सिंह, रामबोध यादव,मोतीलाल घाँसी, राजबहादुर, भोले यादव, सोनसाय सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राहुल सिंह, जवाहर लाल सिंह,बृजराज सिंह सहित कई फाग गायक उपस्थित रहे।महोत्सव के आठवें दिन अमरपुर, लौआ मंदिर, बूढ़ी दाई माता मंदिर और मुड़िका में होगा फाग गायन।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button