हस्तिनापुर में हुआ फगुआ जोहार का शुभारंभ

हस्तिनापुर में हुआ फगुआ जोहार का शुभारंभ
बघेली फाग महोत्सव का हुआ आगाज
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l हस्तिनापुर लोक कला ग्राम में 18 दिवसीय फगुआ जोहार “होली मिलन” समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध फाग गायन संस्कीरत मिश्र, मनिराज कोल एवं इन्द्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुंदेर व रोशनी प्रसाद मिश्र ने धूप जलाकर व श्रीफल चढ़ाकर महोत्सव का आगाज किया।सर्वप्रथम “जेहिं सुमिरत सिद्धि होई हो गणना” फाग से शुरुआत कर बुद्धि के देवता गणेश जी की वंदना की गई, हस्तिनापुर के बाद बम्हनी में दुर्गा स्कूल के पास,देवगढ़ में चंदिनि माता मंदिर परिसर,सेमरिया हनुमान मंदिर व पोंड़ी शिव मंदिर में फाग गायन का आयोजन किया गया। चारों लोक कला ग्रामों का संयोजन मनिराज कोल,संजय कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार तिवारी एवं एमान पाण्डेय द्वारा किया गया इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले भी मिले। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी उमेश तिवारी विश्वामित्र द्विवेदी, सत्येंद्र पाण्डेय,भैयालाल विश्वकर्मा,संजय पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, संजीव यादव, राज किशोर विश्वकर्मा, राजरूप कोल, रविशंकर परौहा, अशोक तिवारी, रामप्रसाद शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, वंशराखन कुशवाहा रामाश्रय तिवारी, रामनरेश कुशवाहा, वंश गोपाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रजीत साकेत ने कलाकारों, अतिथियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया।आज का आयोजन रामपुर, सतनरा, गांधीग्राम और कोचिला में होगा।




