नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष का जताया आभार

नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष का जताया आभार
*रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा*
सीधी। विगत दिनों भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप कुमार द्विवेदी रिंकू को भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की सहमति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने नियुक्त किया था।
संदीप द्विवेदी ने आज पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान का अभिनंदन करते हुए पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान का आभार व्यापित किया है। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि मैं पार्टी के अपेक्षाओं पर खडा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, मोर्चे के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद कलाम सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।




