ब्रेकिंग न्यूज़

असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा — रीती पाठक

ar 728 ad
AR News Live

असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा — रीती पाठक

सीधी विधायक ने कलेक्टर को मौके पर जाकर नुकसान के मूल्यांकन के दिए निर्देश
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए समर्पित एवं संवेदनशील विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बीती रात कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि होने की जानकारी प्राप्त होते ही, संबंधित विभाग के मंत्री एवं कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर क्षेत्र में दौरा करते हुए आकलन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
सीधी विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि फसलों के साथ-साथ कच्चे घरों के अत्यधिक मात्रा में नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है।
विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि मै विधानसभा सत्र हेतु भोपाल प्रवास पर हूं। किंतु इस संदर्भ में मैं स्थानीय पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क में हूं।
विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मैंने जिला प्रशासन से बात करके मौके पर जाकर हुए नुकसान का आकलन करने एवं मुआवजा बनाकर राशि आवंटित करने के निर्देश दिये है।
इसके साथ ही विधायक श्रीमती पाठक ने सत्र के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से मुलाकात कर ओलावृष्टि से प्रभावित पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने एवं मुआवजा वितरण की राशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button