बारिश और ओलावृष्टि से खड्डी क्षेत्र की फसल चौपट- अंकुश मोहनी

बारिश और ओलावृष्टि से खड्डी क्षेत्र की फसल चौपट- अंकुश मोहनी
*जल्द मुआवजा दे सरकार*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने कल सोमवार की रात में हुई असमय बारिश एवं ओलावृष्टि की वजह से खड्डी क्षेत्र के कई गांवो में किसानों की फसल की तबाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है प्रकृति की इस मार ने किसानों का सबकुछ बर्बाद कर दिया है। श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की खड्डी क्षेत्र के कुशमहर, चकडौर, सतोहरी, धनहा, मोहनी, रिमारी, बरो, भुइयांडोल, इटहा, बड़ेसर , मौरा, मगरोहर रतवार,एवं खड्डी क्षेत्र के कई गांवों में प्रकृति ने जिस प्रकार से कहर ढाया है उससे किसानों के सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अंकुश मोहनी ने बताया कि इसी फसल के सहारे किसानों की जो उम्मीदें थीं वो पल भर में खत्म हो गई हैं। किसानों के सामने तो अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अंकुश मोहनी ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि जो भी किसान प्रकृति की इस मार से प्रभावित हुए हैं उनके पास सरकार कोई भी जिम्मेदार नुमाइंदा अभी तक नहीं पहुंचा है। अंकुश मोहनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआयना कर उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा है कि इस विषम परिस्थिति में सरकार को चाहिए कि वो किसानों की मदद करे।




