पुलिस अधीक्षक के त्वरित कार्यवाही के निर्देश में सायबर सेल की तत्परता से दो अलग-अलग फरियादियों के खाते में वापस आये 4 लाख 85 हजार रूपये

पुलिस अधीक्षक के त्वरित कार्यवाही के निर्देश में सायबर सेल की तत्परता से दो अलग-अलग फरियादियों के खाते में वापस आये 4 लाख 85 हजार रूपये
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l डॉ रविंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम ने फरियादी के खाते में वापस कराये ठगी के 4 लाख 85 हजार रुपये।
*विवरण 1ः-* दिनांक 17.01.2024 को सुबह फरियादी दिलीप शेखर गुप्ता पिता चंद्रशेखर गुप्ता निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सीधी ने समक्ष में उपस्थित होकर आवेदन दिया कि आज सुबह मेरे मोबाईल में मैसेज आया कि आपका योनो एसबीआई अकाउंट ब्लाक कर दिया गया है आप अपना पैन कार्ड नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जानकारी भरिये जिस पर फरियादी द्वारा उक्त लिंक को क्लिक करके पेन कार्ड से संबंधित जानकारी भरने पर खाते से 3,18,877 रुपये निकल गये। आवेदन पत्र की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये फरियादी से ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर संबंधित वॉलेट/ पेमेन्ट बैंक नोड़ल को भेजा जाकर खाते से आहरित राशि को वापस करने व संबंधित खातें को फ्रीज करने का अनुरोध किया गया। संबंधित वॉलेट/ पेमेन्ट बैंक नोड़ल द्वारा तत्काल खातें को फ्रीज कर संबंधित ट्रांजेक्शन की राशि पुनः फरियादी के खाते में भेजी गयी जो राशि फरियादी के खाते में क्रेडिट हो चुकी है।
*विवरण 2ः-* फरियादी दौलत प्रसाद नामदेव पिता हीरालाल नामदेव उम्र 36 वर्ष समक्ष में उपस्थित होकर इस आशय का आवेदन पत्र दिया कि फरियादी का फोन पे नही चल रहा था तो गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर का नंबर सर्च करके उस पर कॉल किया गया जिस पर उनके द्वारा ओटीपी भेजा गया उस ओटीपी को फरियादी के द्वारा बताने पर उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 1,66,134 रूपये निकाल लिये गये। फरियादी को जब पता चला कि उसके खाते से पैसे निकाल लिये गये है और उसके साथ फ्राड हो गया है। आवेदन पत्र की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये फरियादी से ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर संबंधित वॉलेट/ पेमेन्ट बैंक नोड़ल को भेजा जाकर खाते से आहरित राशि को वापस करने व संबंधित खातें को फ्रीज करने का अनुरोध किया गया। संबंधित वॉलेट/ पेमेन्ट बैंक नोड़ल द्वारा तत्काल खातें को फ्रीज कर संबंधित ट्रांजेक्शन की राशि पुनः फरियादी के खाते में भेजी गयी जो राशि फरियादी के खाते में क्रेडिट हो चुकी है।
*सायबर सेल सीधी सभी नागरिको से अपील करता है कि आप अपने खातें से संबंधित जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करे और ना ही किसी अंजान लिंक पर क्लीक करें अन्यथा आप भी ठगी के शिकार हो सकतें है।*
*”सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” सीधी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर*




