ग्राम पडखुरी 586 में मानसरोवर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 02 के फाइनल का हुआ समापन

ग्राम पडखुरी 586 में मानसरोवर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 02 के फाइनल का हुआ समापन
*अजयसिंह राहुल भैया ने किया पुरस्कार वितरण*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिले के ग्राम पडखुरी 586 में मानसरोवर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 02 के फाइनल मैच में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला पडखुरी 586 बनाम डिहुली के बीच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य खेला गया। इस दिलचस्प मुकाबले में डिहुली टीम विजयी हुई। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमो ने भाग लिया एवं विजेता उपविजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि एवं शील्ड से पुरस्कृत किया गया। उनका उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने टूर्नामेंट की सभी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों को साधुवाद है कि आपने सीमित संसाधनों में ये आयोजन किया। यह आयोजन होता रहे और प्रतिभाओं को अवसर मिलता रहे। उक्त अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य पदाधिकारी और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
============================
*क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का उचित और त्वरित निराकरण करे – अजय सिंह*
चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने गृह ग्राम शिवराजपुर सांडा में आये क्षेत्र के लोगों से मुलाक़ात की एवं क्षेत्र में व्याप्त समस्या के संबंध में अधिकारियों से बात की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।सभी की समस्याओं का उचित और त्वरित निराकरण करने के संबंध में सक्षम व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है।




