लोकसभा निर्वाचन 2024 निर्वाचन व्यय की निगरानी रखने के लिए वीडियो निगरानी टीम गठित

लोकसभा निर्वाचन 2024
निर्वाचन व्यय की निगरानी रखने के लिए वीडियो निगरानी टीम गठित
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l लोकसभा निर्वाचन 2024 निर्वाचन व्यय की निगरानी रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल दिनांक 03.01.2024 के संदर्भ मे भारत निर्वाचन आयोग का अध्यतन कम्पेडियम जनवरी 2024 के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर विधानसभा क्षेत्रवार वीडियों निगरानी (व्ही.एस.टी.) टीम का गठन किया गया है।
संसदीय क्षेत्र सीधी का आवंटित क्षेत्र रामपुर नैकिन के लिए धर्मराज साकेत राजस्व निरीक्षक तहसील रामपुर नैकिन एवं समरजीत सिंह राजस्व निरीक्षक तहसील रामपुर नैकिन को, चुरहट के लिए सुरेन्द्र त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक तहसील चुरहट को, रा.नि.म. गिर्द प्रथम के लिए सत्यसागर पाण्डेय राजस्व निरीक्षक सीधी गिर्द 1 को एवं रामपल प्रजापति पी.सी.ओ. सेक्टर जमोड़ी कला जनपद पंचायत सीधी को, रा.नि.म. सेमरिया व गाॅधीग्राम के लिए रामलाल विश्वकर्मा राजस्व निरीक्षक सेमरिया, हरिनारायण पनिका पी.सी.ओ. सेक्टर सेमरिया को, रा.नि.म. गिर्द द्वितीय के लिए ददन सिंह राजस्व निरीक्षक सीधी गिर्द द्वितीय एवं अशोक सिंह परिहार पी.सी.ओ. सेक्टर बंजारी जनपद पंचायत सीधी को, रा.नि.म. शिवपुरवा एवं तहसील बहरी के लिए चन्द्रशेखर द्विवेदी राजस्व निरीक्षक शिवपुरवा तहसील गोपद बनास एवं गोकरण पाण्डेय पी.सी.ओ. सेक्टर रामपुर जनपद पंचायत सीधी को, पहाड़ी के लिए वंशपति प्रजापति पीसीओ जनपद पंचायत सिहावल को, सिहावल के लिए उदयभान सिंह राजस्व निरीक्षक तहसील सिहावल को, बहरी के लिए इन्द्रजीत पटेल पीसीओ जनपद पंचायत सिहावल को, कुसमी के लिए जमुना प्रसाद रावत रा.नि. पोंडी कुसमी को, मझौली के लिए राम भरोसा पाण्डेय रा.नि. जोवा मझौली को, मड़वास के लिए देवेन्द्र सिंह बाघेल राजस्व निरीक्षक मड़वास जिला सीधी को तथा पोड़ी के लिए नारेन्द्र सिंह राजस्व निरीक्षक कुसमी को दल का अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उक्त वीडियो निगरानी दल सहायक व्यय प्रेक्षक की निगरानी में तथा उनके मार्गदर्शन अनुसार कार्य करेंगे। वे निर्वाचन क्षेत्रों की सार्वजनिक रैली, आमसभा, संवेदनशील घटनाओं आदि की वीडियोग्राफी सर्तकता से संपन्न करायेंगे एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा परिभाषित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही करेंगे।




