ब्रेकिंग न्यूज़

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

ar 728 ad
AR News Live

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

——–

उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें- मंत्री श्रीमती उइके

——–

डीपीआर बनाते समय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा अवश्य करें-पीएचई मंत्री

——

ग्रीष्म ऋतु में सभी बसाहटों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके द्वारा जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समूह नल जल योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने कड़े निर्देश दिए हैं कि हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों में प्रगति लाएं। सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से सभी घरों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी है। कोई भी बसाहट या मजरा-टोला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करें कि डीपीआर में सभी बसाहटें सम्मिलित हैं। मंत्री ने कहा कि भविष्य में डीपीआर निर्माण का कार्य पूरी पारदर्शिता से करें। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा हितग्राहियों से भी चर्चा अवश्य करें।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने ग्रीष्म ऋतु में सभी बसाहटों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आंकलन कर लें तथा किसी भी बसाहट को समस्या नहीं हो इसकी कार्य योजना तैयार कर लें। जिले के नागरिकों के लिए एक कण्ट्रोल रूम बनाए जिसमें पेयजल संबंधी समस्याओं को दर्ज कराया जा सके। हैण्डपंप खराब होने की शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर उसे दुरूस्त करायें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा चिकित्सालयों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायें। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि पंचायत विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जो परियोजनाएं पंचायतों को हस्तांरित हो गई हैं उनका सुचारू संचालन तथा व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करायें। पंचायत मंत्री ने कहा कि ऐसे बसाहट जो अभी तक जल जीवन मिशन में सम्मिलित नहीं हैं उनके लिए हैण्डपंप के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आश्वस्त किया है कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार समस्त कार्यवाहियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएंगी।

 

सीधी प्रवास के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने मझौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के बनास नदी में निर्मित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण भी किया।

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ रवीन्द्र वर्मा, वन मण्डलाधिकारी श्री क्षितिज कुमार, संयुक्त संचालक संजय टाईगर रिजर्व श्री हरिओम शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही, अधीक्षण यंत्री पीएचई श्री एलएल धुर्वे, एसडीएम गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री त्रिलोक सिंह बड़कड़े, जीएम जल निगम श्री विवेक कुमार, जिला समन्वयक श्री प्रमोद दुबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं संविदाकार उपस्थित रहें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button