ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने न्यू ज्वाइनिंग अभियान के तहत पार्टी कार्यालय में साहू समाज के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निवास साहू, पडऱा ग्राम पंचायत के पूर्व पंच बाबा साहू एवं पडऱा के वरिष्ट गणमान्य नागरिक अशोक साहू को भाजपा की सदस्यता पार्टी की पट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभियान के सह संयोजक धर्मेन्द्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रमणि दुबे, मोर्चा के अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व अध्यक्ष शिवदान साकेत, पूर्व अध्यक्ष मो.कलाम, मोर्चे के महामंत्री संदीप शर्मा, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




