ब्रेकिंग न्यूज़

प्रमाणिकता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ गांव चले अभियान का बने हिस्सा — देव कुमार

ar 728 ad
AR News Live

प्रमाणिकता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ गांव चले अभियान का बने हिस्सा — देव कुमार

गांव चलो अभियान में हर बूथ को अजेय और अभेद्य बनाने के संकल्प के साथ अभियान को करें सफल — रीती पाठक
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान गांव चलो की कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में विभिन्न मंडलों में संपन्न हुई।
सीधी नगर मंडल में वतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा की सरकार अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने के आने वाले टर्म में भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु हमें बूथ स्तर की समितियां का फिजिकल एवं डिजिटल वेरिफिकेशन करते हुए बूथ में किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि आप सभी लोग 24 घंटे जिस बूथ में गुजारेंगे वह बूथ शत प्रतिशत भाजपा मय हो, यह आपकी कार्य कुशलता को प्रदर्शित करेगा। हर हाल में संगठन द्वारा बताए गए करणीय कार्यों को संपादित करना है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पूर्व सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि पूर्ण मनोयोग से गांव चलो अभियान की सफलता सुनिश्चित करें। विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरी गारंटी है। पार्टी को हमने मां की तरह पूजा है और सेवा की है। पार्टी की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे, इसलिए गरीबों की सेवा ही पार्टी की सेवा है।
सीधी विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि अब की बार 400 पर के मिशन के साथ बूथों का सशक्तिकरण करते हुए गांव चलो अभियान को सफल बनाएं।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी दोनों कमल के फूल हैं। पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सभी दी गई जिम्मेवारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें, यही मेरी शुभकामनाएं है।

बूथ जीता- चुनाव जीता इस मंत्र के साथ करें अभियान को संपादित — डॉ मनोज

मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के उद्देश्य के साथ कार्य करें। प्रभारी डॉ मिश्रा ने बूथ पर करणीय कार्यों को लिपिबद्ध कराया। श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए, इस मिशन में जुटे।
स्वागत भाषा मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संचालन राकेश सिंह रिंकू एवं आभार प्रदर्शन मोर्चे की महामंत्री आरती सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, मोर्चे के प्रदेश शाह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि केसरी, विश्ववन्धुधर द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, सीधी विधानसभा के विस्तारक तरुणेन्द्र शेखर द्विवेदी, मोर्चा अध्यक्ष राकेश मौर्य, पुन्नू खान, शिवदान साकेत, पुनीत नारायण शुक्ला , पार्षद शुभा देवी कोल, मो कलाम, सोनवती जायसवाल, गीता सिंह, जमुना कोल, बाबूलाल कुशवाहा, शुभा देवी कोल, प्रदीप सिंह, हरिनाथ सिंह, संगीता सिंह, महेंद्र यादव, संदीप शर्मा, विभा शर्मा, कंचन केशरी, अभय सिंह, बृजेश सिंह, सुशील शर्मा, नरेंद्र गौतम, रन्नू साकेत, श्रवण सिंह, हीरालाल कोरी, जितेंद्र गुप्ता, मुन्नी जायसवाल, राजकुमारी यादव, तारा साहू, कुंवर तिवारी, उत्कर्ष यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button