ब्रेकिंग न्यूज़

उप मुख्यमंत्री ने किया मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा इकाई के नवीन भवन का शुभारंभ

ar 728 ad
AR News Live

उप मुख्यमंत्री ने किया मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा इकाई के नवीन भवन का शुभारंभ

 

स्वस्थ नागरिक स्वस्थ भारत की आवश्यकता- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 

अधोसंरचना विकास के साथ रिक्त पदों की पूर्ति होगी प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 1436 लाख रूपये लागत से जिला चिकित्सालय सीधी के परिसर में 100 बिस्तरीय नव निर्मित मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा ईकाई के नवीन भवन का शुभारंभ किया। उन्होने आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं को एमसीएच के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू के रूप में स्थापित हो रहा है। लंबे समय तक विश्वगुरू बने रहने तथा आर्थिक महाशक्ति के रूप में निरंतरता बनाए रखने के लिए स्वस्थ नागरिक स्वस्थ भारत की आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रिक्त पदों की पूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में जो भी रिक्त पद हैं उनके संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही जिन्हे पूर्ति करने की कार्यवाही की जाएगी।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज गरीब वर्ग के लोगों का आयुष्मान कार्ड से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार हो रहा है। रीवा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल विंध्य के लोगोें के लिए सौगात है। अब लोगों को उपचार के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, रीवा में ही उच्च गुणवत्ता का उपचार मिल रहा है। रीवा में 2200 से अधिक लोगों की ऐजियोप्लास्टी हो चुकी है जिसमें लगभग 2000 आयुष्मान कार्डधारी हितग्राही हैं।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि म.प्र. में अधोसंरचना विकास में, सिंचाई सुविधाओं में, स्वच्छता के क्षेत्र में देश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है लेकिन शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर के क्षेत्र में अभी और सुधार की आवश्यकता है। इसमें कमी लाने के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं के विस्तार होंगे जिससे जिला चिकित्सालय में अनावश्यक भीड़ नहीं होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगभग 80 प्रकार तथा जिला चिकित्सालय में 132 प्रकार की जांचे हो रही हैं। सभी नियमित अंतराल में अपनी जांच करायें जिससे समय से उन्हें उपचारित किया जा सकेगा। उन्होने कलेक्टर को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भी गैप हैं उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

 

राज्य सभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो वैभवशाली भारत की परिकल्पना की है उसके केन्द्र में स्वास्थ्य ही है। सभी को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए गांव-गांव तक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं, जेनेरिक दवाइयों के स्टोर खोले गए हैं, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ आर्थिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मेडिकल कालेज के रूप में प्रधानमंत्री जी ने सीधी को सबसे बड़ी सौगात दी है।

 

विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने अपने उद्बोधन में आशा और विश्वास व्यक्त किया है कि सीधी जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, व्यवस्थाओं में लगातार सुधार होगा तथा जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

 

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, श्री राजेश पाण्डेय, श्री के.के. तिवारी, डाॅ. राजेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. बीएल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई जे गुप्ता, सिविल सर्जन डाॅ. दीपारानी इसरानी सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाॅफ उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button