ब्रेकिंग न्यूज़

जोरौधा में विशेष मध्यान्ह भोजन में सम्मिलित हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी

ar 728 ad
AR News Live

जोरौधा में विशेष मध्यान्ह भोजन में सम्मिलित हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l गणतंत्र दिवस समारोह जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार का विशेष मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरौंधा में आयोजित किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी रीती पाठक तथा कलेक्टर साकेत मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा विद्यार्थियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा, वनमण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी नीलेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है यह हमारा गर्व और स्वाभिमान है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ है। इस संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों की सौगात दी है। इसमें सबसे बड़ी सौगात शिक्षा के अधिकार के रूप में दी गई है। इस अधिकार के मिलने से देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आई है। देश की साक्षरता दर बढ़ी है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इससे जन जागृत बढ़ी है जिसका परिणाम है कि आज प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए तत्पर है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण पहल की है। आज गरीब एवं वंचित वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्राप्त हो रही। शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने विद्यालय के बच्चों के लिए सांसद निधि से फर्नीचर प्रदाय करने की घोषणा की।

 

विधायक सीधी श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाना है। देश को वैभवशाली और विश्वगुरू बनाना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को पूरा करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं। बच्चे हमारे देश का भविष्य है उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं जिससे वह देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सकें।

 

कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि मध्याह्न भोजन शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि करना तथा उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जिले में मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण दें जिससे वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें तथा देश के एक जिम्मेदार नागरिक बने। कलेक्टर ने उपस्थित सभी से अपनी जिम्मदारियों के निष्ठा से निर्वहन के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही हमारा गणतंत्र सशक्त और मजबूत होगा। विधायक सीधी तथा कलेक्टर ने स्कूल के मांगपत्र को पूर्ण करने का आश्वासन किया दिया है।

 

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्रा द्वारा दिया गया तथा आभार प्रदर्शन जिला परियोजना समन्वयक राजेश तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button